ई-शिक्षाकोष पर फर्जी उपस्थिति बनाने को लेकर शिक्षक राजेश कुमार से स्पष्टीकरण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
ई-शिक्षाकोष पर फर्जी उपस्थिति बनाने को लेकर शिक्षक राजेश कुमार से स्पष्टीकरण

विभागीय आदेश की अवहेलना कर फर्जी तरीके से ई-हाजिरी बनानी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिस्त्री टोला दुलारपुर में पदस्थापित शिक्षक राजेश कुमार पर फर्जी तरीके से ई-शिक्षाकोष एप पर उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है. जिसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली ने शिक्षक राजेश कुमार को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष एप पर ई-हाजिरी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किया जाना है. लेकिन राजेश कुमार द्वारा विभागीय आदेश की अवहेलना कर फर्जी तरीके से ई-हाजिरी बनायी जा रही है. उनके द्वारा किसी अन्य के सहयोग से मार्च तथा अप्रैल 2025 में फर्जी तरीके से ई-शिक्षाकोष एप पर उपस्थिति दर्ज करायी गयी है. जिसमें एक ही फोटो का उपयोग उपस्थिति बनाने में किया गया है. जो विभागीय आदेश की अवहेलना है. ऐसे में 24 घंटे के अंदर साक्ष्य सहित अपना जवाब कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे. समय पर संतोषप्रद जवाब नहीं किये जाने की स्थिति में बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत निलंबन, अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि पटना के रामनगरी निवासी प्रणय सिंह ने निदेशक, प्राथमिक शिक्षा साहिला को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की गयी थी. जिसके बाद निदेशक, प्राथमिक शिक्षा द्वारा जांच के उपरांत इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि राजेश कुमार द्वारा फर्जी तरीके से मार्च व अप्रैल 2025 में फर्जी तरीके से ई-शिक्षाकोष पर हाजिरी बनायी गयी है. जो ई-शिक्षा कोष के तकनीकी विशेषज्ञों के जांच में भी सही पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन