12 जुूलाई से होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
12 जुूलाई से होगी स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा

गेर विश्वविद्यालय 12 जुलाई से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा लेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय 12 जुलाई से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा लेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें जहां 12 जुलाई से स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा होगी, वहीं 15 जुलाई से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा ली जायेगी, जिसके लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 12 जुलाई से ली जायेगी, जो दो दिन 12 व 14 जुलाई को होगी. इसमें दोनों दिन ऑनर्स विषयों की परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि ऑनर्स के सभी विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिसके अनुसार ही दोनों दिन की परीक्षा ली जायेगी. वहीं स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 15 जुलाई से ली जायेगी. जो 22 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के ऑनर्स व सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर को केंद्र बनाया गया है, जबकि परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन