विलंब शुल्क के साथ कल तक भरा जायेगा स्नातक सेमेस्टर-3 में परीक्षा फॉर्म

एमयू अपने सीबीसीए के पहले सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म पांच फरवरी से भरा रहा है
मुंगेर. एमयू अपने सीबीसीए के पहले सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म पांच फरवरी से भरा रहा है, जिसमें विलंब शुल्क के साथ 15 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के पांच फरवरी से भराया जा रहा है. इसमें 12 से 15 फरवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 20,591 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें कला संकाय में 14,576 विज्ञान संकाय में 1,832 तथा वाणिज्य संकाय में 183 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




