ePaper

उद्यमियों ने समस्याओं व चुनौतियों को रखा, डीएम ने कहा होगा हर हाल में समाधान

Updated at : 22 Jan 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
उद्यमियों ने समस्याओं व चुनौतियों को रखा, डीएम ने कहा होगा हर हाल में समाधान

जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके समस्याओं का हर हाल में निदान किया जायेगा

विज्ञापन

मुंगेर में उद्योग संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुंगेर जिले में उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर गुरुवार को मुंगेर बंदूक फैक्टरी परिसर में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज ने की. जिसमें उद्योगों के संचालन, उद्योग के विकास में आनेवाली परेशानियों,चुनौतियों, समाधान पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने अपनी समस्याओं व चुनौतियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया. जिस पर जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके समस्याओं का हर हाल में निदान किया जायेगा. उन्होंने वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों ने जिन समस्याओं और चुनौतियों को रखा है, जिससे उद्योग को बड़ा आकार नहीं मिल रहा है, उन समस्याओं का तत्काल निष्पादन करें. उपस्थित उद्यमियों को मुंगेर जिला में चिह्नित किये गये नये औद्योगिक क्षेत्र संग्रामपुर तथा असरगंज के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बड़े उद्योग की स्थापना एवं उन्हें बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने सभी उद्यमियों से इन क्षेत्रों में एम्यूजमेंट पार्क तथा टेक्सटाइल उद्योग लगाने पर विशेष बल दिया. उनहोंने कहा कि इन उद्योगों के माध्यम से आप सभी के साथ स्थानीय जनता सहित जिलेवासियों को काफी फायदा होगा. मौके पर एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, संयुक्त कर उपायुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उप महाप्रबंधक बियाडा क्लस्टर, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सितारिया, सौरभ निधि, औद्योगिक क्षेत्र जमालपुर, मुंगेर एवं सीताकुंड में स्थापित उद्योगों के उद्यमी तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से उद्यमियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन