ePaper

नोटिस अवधि समाप्ति के बाद भी नहीं हट पाया जुबली वेल चौक से अतिक्रमण

Updated at : 05 May 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
नोटिस अवधि समाप्ति के बाद भी नहीं हट पाया जुबली वेल चौक से अतिक्रमण

जमालपुर के जुबली वेल चौक को आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद प्रबंधन ने चौक के चारों ओर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर 28 अप्रैल को ही नोटिस जारी की थी.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के जुबली वेल चौक को आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद प्रबंधन ने चौक के चारों ओर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर 28 अप्रैल को ही नोटिस जारी की थी. जिसमें तीन दिन के अंदर वहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों को दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था. एक ओर जहां नगर परिषद प्रबंधन का नोटिस अवधि समाप्त हो चुका है. वहीं अबतक जुबली वेल चौक के सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण नहीं हट पाया है.

बताया गया कि जुबली वेल चौक शहर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण चौक है. जिसे सुंदर तथा आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद ने निर्णय लिया है. इस दौरान जुबली बेल चौक के चारों तरफ दर्जन भर से अधिक वैसे दुकानदार, जिनके द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा जमा किया गया है. ऐसे अतिक्रमणकारियों को 28 अप्रैल को ही नोटिस जारी किया गया था. जिसमें ऐसे अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था. साथ ही कहा गया था कि अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नगर परिषद प्रबंधन द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जायेगा. साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जायेगा, लेकिन 7 दिन बाद भी अबतक यहां से अतिक्रमण नहीं हट पाया है.

नोटिस दिए जाने के बावजूद सरकारी जमीन खाली नहीं की है. जल्द ही दंडाधिकारी की उपस्थिति में सरकारी जमीन को खाली कराया जाएगा और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाएगा.

विजयशील गौतम, कार्यपालक पदाधिकारीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन