सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक लिखें जेनरिक दवाएं : डॉ विनोद

Updated at : 07 Mar 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक लिखें जेनरिक दवाएं : डॉ विनोद

सातवां जन औषधि दिवस मुंगेर सदर अस्पताल परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. सातवां जन औषधि दिवस मुंगेर सदर अस्पताल परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर केक भी काटा गया. इसके साथ ही सात दिवसीय कार्यक्रम के समापन की भी घोषणा की गयी. कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर पाठक ने किया. सिविल सर्जन ने कहा कि उन्हें यहां पर कम कीमत उत्तम दवाएं लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है. सरकार चाहती है कि सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा जेनरिक दवाएं लिखें, जिससे सस्ती और असरदार चिकित्सा लोगों तक पहुंचे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं. वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषिध केंद्र खुलने से अनगिनत परिवारों पर इलाज का बोझ कम हुआ है. क्योंकि आधा से अधिक खर्च इलाज के दौरान दवा पर ही होती है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण पोद्दार, जन औषधि केंद्र संचालक राकेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमण कुमार, डीपीएम फैजान आलम अशरफी, सदर अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन, नरेश चंद राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन