निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व पूर्ण करें जनगणना कार्य : डीएम

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :28 Apr 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व पूर्ण करें जनगणना कार्य : डीएम

जनगणना 2027 को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने तथा उसकी पूरी तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जनगणना 2027 को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने को लेकर डीएम ने की बैठक

मुंगेर. आगामी दो से 31 मई 2026 तक प्रथम चरण में होने वाले जनगणना 2027 को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने तथा उसकी पूरी तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनगणना को पूरी सक्रियता के साथ निर्धारित समय सीमा के एक सप्ताह पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा किए गए वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनगणना को पूरी सक्रियता के साथ ससमय संपन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं. इसके आलोक में यह अत्यंत ही जरूरी है कि आप सभी सारी तैयारियों को अंतिम रूप से पूर्ण कर लें. सभी चार्ज ऑफिसर बुधवार को अपने अपने स्तर से सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणक के साथ इससे संबंधित बैठक कर लें. उन्होंने कहा कि चुंकि मई के प्रथम सप्ताह से भीषण गर्मी/हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है, ऐसी परिस्थिति में इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी को कोई विशेष परेशानी न हो. इसके लिए सभी प्रगणक प्रातः छह बजे से दस बजे तक तथा संध्या में 4 बजे से 6 बजे तक जनगणना कार्य कराएं.

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान किसी तरह की बहानेबाजी न करें. साथ ही सभी प्रगणकों को अभी से ही अपने अपने क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाने तथा क्षेत्र भ्रमण करने के निदेश दिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सभी वरीय पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रगणक द्वारा किसी भी तरह की कोई लापरवाही या अनियमितता बरती गयी तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन