सड़क पर अतिक्रमण हटाने निकले निगमकर्मी, वसूला 14 हजार जुर्माना
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व खुद नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक कर रहे थे.
विज्ञापन
मुंगेर. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया. जिसका नेतृत्व खुद नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक कर रहे थे. इस दौरान 16 दुकानदारों से 14 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया.
मंगलवार को नगर निगम से जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर व मजदूरों के साथ अधिकारियों एवं निगमकर्मियों का दल निकला. जो कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग बाजार पहुंच. अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया. यह अभियान लल्लू पोखर तक चला. इस दौरान कई पक्के अतिक्रमण भी ध्वस्त कर दिया गया, जबकि 16 अतिक्रमणकारी दुकानदारों से अभियान दल ने 14 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया. इस दौरान चुआबाग से लेकर लल्लूपोखर तक दुकानदारों एवं अस्थाई व स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान एसडीपीओ अभिषेक कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप, उप नगर आयुक्त नसीमुद्दीन खान सहित अन्य शामिल थे.कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार चलाया जायेगा. पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस निर्गत करा दिया गया था. उन्होंने अतिक्रमणाकारियों से अपील सभी अपना अतिक्रमण हटा ले.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










