गंगा में डूबे किशोर का शव खगड़िया के मथार से बरामद

Updated:
विज्ञापन
गंगा में डूबे किशोर का शव खगड़िया के मथार से बरामद

सोमवार को डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव दूसरे दिन खगड़िया जिले के मथार गंगा घाट से गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया.

विज्ञापन

मुंगेर. सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरुदियारा काली स्थान पंजाबी टोला गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान सोमवार को डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव दूसरे दिन खगड़िया जिले के मथार गंगा घाट से गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों का सौंप दिया. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर निवासी महादेव राय का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मुंगेर हेरुदियारा निवासी चंद्रशेखर मंडल के यहां अपने बुआ के आया था. वह अपनी मां के साथ शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया था. सोमवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ हेरुदियार काली स्थान, पंजाबी टोला गंगा घाट पर नहाने गया. इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया. गोताखोर की टीम लगातार उसकी खोज गंगा में कर रही थी. मंगलवार को गोताखोर की टीम उसे गंगा में ढूंढते हुए खगड़िया जिले के मथार गंगा घाट पहुंचे. जहां से किशोर का शव गोताखोर से गंगा से बरामद किया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मां शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोये जा रही थी. सफियासराय थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों का सौंप दिया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन