भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, यज्ञ समिति के सदस्य हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, यज्ञ समिति के सदस्य हुए सम्मानित

प्रखंड के माधोडीह गांव में आयोजित महारुद्र यज्ञ के समापन के दूसरे दिन रविवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तारापुर के माधोडीह में आयोजित भक्ति जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

तारापुर. प्रखंड के माधोडीह गांव में आयोजित महारुद्र यज्ञ के समापन के दूसरे दिन रविवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन यज्ञ के आयोजक सह मुख्य यजमान सुरेंद्र प्रसाद यादव, पुष्पम प्रियम, भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ शिवेश मिश्रा के भक्ति गीत घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो… गणेश वंदना से हुआ. इसके बाद शिवेश ने अपनी मधुर स्वर में एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया और श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम के दौरान यज्ञ को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले यज्ञ समिति के सदस्यों को अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन ने केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि ग्रामवासियों में आपसी समरसता और एकता का भी संदेश दिया. यज्ञ के समाप्ति के उपरांत विधिज्ञ संध के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने ग्रामीण वॉलेंटियर एवं पुलिस प्रशासन की भी तारीफ की. तारापुर के लिए यह पहला मौका था जब किसी यज्ञ समिति द्वारा तारापुर एवं पड़ोसी जिले के मंदिरों पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन