अनुभव प्रमाण पत्र में कमी के बावजूद दो विषयों में तीन सहायक प्राध्यापकों के पोस्टिंग की अधिसूचना जारी
Updated at : 18 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन

अनुभव प्रमाण पत्र में कमी के बावजूद दो विषयों में तीन सहायक प्राध्यापकों के पोस्टिंग की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से पत्र मिलने के बाद गणित विषय के एक सहायक प्राध्यापक की सेवा स्थगित
मुंगेर. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के नियुक्ति का मामला विश्वविद्यालयों में अनुभव की माया व पोस्टिंग की जाल में फंसा हुआ है. मुंगेर विश्वविद्यालय में अनुभव प्रमाण पत्र मानक निर्देश के अनुरूप नहीं पाये जाने व विश्वविद्यालय सेवा आयोग से पत्र मिलने के बाद केएसएस कॉलेज, लखीसराय में नियुक्त गणित विषय के शिक्षक डॉ सुनील कुमार के सेवा को स्थगित कर दिया है. अनुभव प्रमाण पत्र में कमी होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा दो विषयों में तीन सहायक सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग को लेकर पत्र भी जारी कर दिया है. हद तो यह है कि अनुभव प्रमाण पत्र में कमी होने के जानकारी होने के बावजूद अबतक विश्वविद्यालय द्वारा पोस्टिंग की अधिसूचना को न तो रद्द किया गया है और न ही इसके लिये कोई दूसरी सूचना जारी की गयी है. अब ऐसे में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के निर्देशानुसार एमयू में नये सहायक प्राध्यापकों के जांच का मामला भी सवालों के घेरे में आने लगा है.गणित विषय के एक सहायक प्राध्यापक की सेवा स्थगित
बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा सात जनवरी 2026 को एक पत्र भेजा गया है. जिसमें आयोग द्वारा विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति को लेकर आयोग द्वारा अनुसंशित कतिपय अभ्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करते हुये जांच प्रतिवेदन उच्च शिक्षा विभाग निदेशक सहित आयोग को उपलब्ध करायी गयी है. उक्त प्रतिवेदन में विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यार्थियों के शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र विभागीय निर्देशों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दिया है. लेकिन गणित विषय के अनुसंशित अभ्यार्थी सुनील कुमार का शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र विभागीय निर्देश के अनुरूप नहीं पाये जाने के बावजूद सुनील कुमार केएसएस कॉलेज लखीसराय में कार्यरत हैं. ऐसे में विश्वविद्यालय स्पष्ट करे कि सुनील कुमार का शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र निर्देश के अनुरूप नहीं पाये जाने पर उनके विरूद्ध क्या कार्रवाई की गयी. हलांकि पत्र मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय द्वारा केएसएस कॉलेज, लखीसराय में कार्यरत गणित शिक्षक सुनील कुमार के सेवा को स्थगित करते हुये इसकी सूचना विभाग व आयोग को भेजी गयी है.अनुभव प्रमाण पत्र में कमी के बावजूद तीन शिक्षकों की नियुक्ति
एक ओर जहां अब एमयू के केएसएस कॉलेज, लखीसराय में गणित विषय के शिक्षक पर अनुभव प्रमाण निर्देश के अनुरूप नहीं होने का मामला सामने आया है. वही विश्वविद्यालय द्वारा दो विषयों में तीन सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाण पत्र में कमी होने के बावजूद उनके पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसमें अंग्रेजी विषय की एक सहायक प्राध्यापिका डॉ रीता कुमारी तथा रसायनशास्त्र विषय में दो सहायक प्राध्यापक डॉ संदीप सुधांशु व डॉ शारदा चंद्रा शामिल हैं. इन तीनों शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र में कमी होने के बावजदू विश्वविद्यालय द्वारा 20 दिसंबर 2025 को ही पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गयी. हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा इन तीनों शिक्षकों के पोस्टिंग को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन हद तो यह है कि इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है.कहते हैं कुलसचिव
एमयू के कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने बताया कि बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से पत्र मिलने के बाद केएसएस कॉलेज, लखीसराय के गणित विषय के शिक्षक सुनील कुमार के सेवा को स्थगित करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय सेवा आयोग व उच्च शिक्षा विभाग को दिया गया है. हालांकि अंग्रेजी व रसायनशास्त्र विषय में जिन तीन शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. वह विश्वविद्यालय की गलती से हो गया है. तीनों शिक्षकों की पोस्टिंग पर तत्काल रोक लगा दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




