ePaper

भीमबांध के लिए मुंगेर से बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

Updated at : 03 Jan 2026 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
भीमबांध के लिए मुंगेर से बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं परिवहन विभाग से किया अनुरोध

विज्ञापन

मुंगेर. प्रकृति की वादियों में स्थित पूर्व बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भीमबांध को बस परिवहन सेवा से जोड़ने की मांग तेज हो गयी है. मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय कुमार ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं परिवहन विभाग से मुंगेर से भीम बांध के लिए नियमित बस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है, ताकि आम नागरिक अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीम बांध का सहज, सुरक्षित एवं किफायती तरीके से आनंद ले सकें. मंच के सदस्यों ने मांग के साथ सुझाव दिया है कि बस सुबह 7:00 बजे मुंगेर से प्रस्थान करे व शाम 4:00 बजे भीम बांध से वापसी सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा हेतु दोनों ओर का किराया एक ही बार तय किया जाये. उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि यह बस सेवा शीघ्र प्रारंभ की जाये, क्योंकि ठंड के समय में भीम बांध का प्रसिद्ध गर्म जल (गर्म झरने का जल) स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी माना जाता है और इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. मंच के सदस्यों ने कहा कि इस पहल से न केवल बिहार पर्यटन को नयी गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, व्यवसाय एवं क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन