सुरक्षा व आवागमन के दृष्टिकोण से जमालपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय निर्माण की मांग

Updated at : 25 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा व आवागमन के दृष्टिकोण से जमालपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय निर्माण की मांग

मुंगेर विश्वविद्यालय जमालपुर निर्माण संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में हुई.

विज्ञापन

जमालपुर. मुंगेर विश्वविद्यालय जमालपुर निर्माण संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में हुई. जिसमें शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, सामाजिक एवं छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. अध्यक्षता प्रो. श्याम देव भगत ने की. उन्होंने कहा कि जमालपुर चेंबर के सदस्यों ने पटना जाकर बिहार के राज्यपाल को 23 मार्च को जमालपुर क्षेत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण के लिये मांग पत्र सौंपा. जिसमें जमालपुर क्षेत्र के प्रस्तावित जमीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी. राज्यपाल ने चैंबर के सदस्यों को आश्वासन दिया था कि इस क्षेत्र का अतीत शीघ्र ही जांच करवाया जायेगा. उन्होंने आह्वान किया कि क्षेत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण की मांग को तबतक उठते रहेंगे, जबतक सरकार मांग पूरी नहीं करती है. वीरेंद्र कुमार भुट्टो, राजेश रमन उर्फ राजू यादव, मुरारी प्रसाद, साइ शंकर, हरिओम मंडल ने कहा कि जमालपुर में मुंगेर विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण के लिए अब चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. मौके पर गिरधर शंघई, सरदार मन्नी सिंह, आशीष साह, राजकुमार मंडल, विनय यादव, डॉ मनोज कुमार, भूपेंद्र नाथ सिंह, अशोक पासवान, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन