ePaper

महमदपुर गांव समीप गंगा तट में मिली मृत डॉल्फिन

Updated at : 04 Dec 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
महमदपुर गांव समीप गंगा तट में मिली मृत डॉल्फिन

जमालपुर प्रखंड के सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया पंचायत स्थित महमदपुर गांव में गंगा नदी के तट पर एक मृत डॉल्फिन मिली है

विज्ञापन

जमालपुर.

जमालपुर प्रखंड के सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया पंचायत स्थित महमदपुर गांव में गंगा नदी के तट पर एक मृत डॉल्फिन मिली है. सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने अमृत डॉल्फिन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही डॉल्फिन की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग सामान्य रूप से गुरुवार को भी गंगा घाट पहुंचे थे, तभी उन्हें जिओ बैग की रस्सी में फंसे डॉल्फिन पर नजर पड़ी. जो मर चुकी थी. जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना पर वन विभाग की टीम गंगा तट पर पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फिन की किस परिस्थिति में मौत हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, परंतु प्रथम दृष्टि में इसकी मौत प्राकृतिक कारण से हो सकती है. उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची एक के अनुसार गंगा नदी की डॉल्फिन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव है और इसका शिकार करना या इसे नुकसान पहुंचाना कानून जुर्म है. उन्होंने कहा कि डॉल्फिन जैसी दुर्लभ जीव से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन