ePaper

एमयू ने 5 मई तक स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की तिथि को किया विस्तारित

Updated at : 25 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
एमयू ने 5 मई तक स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की तिथि को किया विस्तारित

विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ की है. जिसे विश्वविद्यालय ने 5 मई तक के लिये विस्तारित कर दिया है. जिसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया है. बता दें कि एमयू ने स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पूर्व में विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक नामांकन का समय दिया था. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को अब 5 मई तक तिथि को विस्तारित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 17,380 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 15,339 तथा विज्ञान संकाय में 1,814 तथा वाणिज्य संकाय में 227 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन