ePaper

5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर सरेआम अपराधियों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर की फायरिंग

Updated at : 27 Dec 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

शहर के दो नंबर गुमटी पर शुक्रवार को सरेआम अपराधियों ने 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर फायरिंग की.

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के दो नंबर गुमटी पर शुक्रवार को सरेआम अपराधियों ने 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर फायरिंग की. जिसके कारण वहां भगदड़ मच गयी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, कोतवाली व वासुदेवपुर थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. अपराधियों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि दो नंबर गुमटी निवासी आदित्य कुमार अपने घर पर ही घरेलू समानों का थोक कारोबार जगदंबा ट्रैडर्स का संचालित करता है. शुक्रवार की शाम दो अपराधी वहां पहुंचा और चार-पांच चक्र हवाई फायरिंग की. जिस कारण वहां भगदड़ मच गयी. दुकानदार व उसके पिता दुकान में छिप गये. जाते-जाते अपराधियों ने दुकानदार के पिता को कहा कि बेटा को बोल दो पांच लाख रुपया रंगदारी देगा. तभी दुकान खाेलेंगा. नहीं तो आज फायरिंग की है, कल गोली मार देंगे. इधर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी भाग निकले. सूचना पर पहले डायल-112 की टीम वहां पहुंची. जिसके बाद एसडीपीओ सदर राजेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. जगदंबा ट्रैडर्स के संचालक आदित्य कुमार ने बताया कि दो नंबर गुमटी निवासी कारू नामक अपराधी तीन माह पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया है. वह हत्या के मामले में जेल में बंद था. पिछले कई दिनों से कारू उसे टार्चर कर रहा है और कहता था कि तुमसे मिलना है. कुछ बात करना है. शुक्रवार की सुबह उसका भाई आया और कहा कि उनसे कहा कि आज एक आदमी का मर्डर करना है. शुक्रवार की शाम में हम अपने पापा के साथ दुकान पर बैठे थे. तभी कारू अपने भाई के साथ गाली गलौज करते आया और दोनों अपने हाथ में लिये पिस्तौल से फायरिंग करने लगा. उसने पिता को पिस्तौल सटा कर कहा कि बेटा को कहो पांच लाख रंगदारी देगा, नहीं तो दुकान बंद करवा देंगे और बेटे की हत्या कर देंगे. जाते समय भी उसने फायरिंग की. चार-पांच राउंड दोनों ने फायरिंग की. दो-तीन माह पहले ही वह जेल से छूट कर आया है. जिसकी शिनाख्त कर ली गयी है. दुकानदार ने रंगदारी मांगने की बात कही है. जिसकी जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

-राजेश कुमार, सदर एसडीपीओB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन