मुंगेर जिला का कुख्यात 25 हजार का इनामी अपराधी दुलो मंडल गिरफ्तार, पत्नी सरिता देवी पड़िया पंचायत की है मुखिया

Published at :05 May 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पत्नी सरिता देवी पड़िया पंचायत की है मुखिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. बरियारपुर जिला परिषद स्टैंड पर 11 माह पूर्व हुए दोहरा हत्याकांड का फरार मास्टर माइंड और मुख्य अभियुक्त पड़िया गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सरकार ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उसकी गिरफ्तारी बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव स्थित उसके ससुराल से शनिवार की रात मुंगेर पुलिस ने की. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 11 माह पूर्व बरियारपुर स्टैंड विवाद में स्टैंड पर ही हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी थी. जिसका मास्टर माइंड बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल था. वह दोहरा हत्याकांड में नामजद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दुलो मंडल सहित कई अन्य अब भी फरार चल रहा था. सूचना मिली कि दुलो मंडल बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के घोषपुर अपना ससुराल आने वाला है. एसडीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम उसकी गिरफ्तारी करने उसके ससुराल गयी. जहां से शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर मुंगेर लाया गया. उन्होंने बताया कि दोहरा हत्याकांड में कुछ और नामजदों की गिरफ्तारी होनी शेष है. इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. दुलो मंडल पर दर्ज है हत्या, रंगदारी का एक दर्जन मामले. एसपी ने बताया कि दुलो मंडल पर हत्या, रंगदारी, लूट, शराब तस्करी सहित अन्य संज्ञेय आपराधिक मामला दर्ज है. उस पर बरियारपुर थाना में कुल 8 मामले दर्ज हैं. जबकि रेल थाना जमालपुर में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है. वह पहले भी जेल जा चुका है. वर्तमान समय में वह रेल थाना जमालपुर और बरियारपुर थाना में दर्ज दोहरे हत्याकांड में वह फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था. जो जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है. पत्नी सरिता देवी पड़िया पंचायत की मुखिया है. 12 जून 2023 को दिया गया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम 12 जून 2023 की शाम बरियारपुर थाना से महज 200 मीटर दूर राष्ट्रीय उच्च पथ-80 महदेवा स्कूल के पास जिला परिषद के बस स्टैंड पर मोटर साइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम अंधाधूंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी थी. मरने वालों में कचहरी टोला एकाशी निवासी पंकज मंडल और गांधी टोला निवासी रंजन सिंह शामिल था. जिसे गोलियों से छलनी कर दिया गया था. विदित हो कि पंकज से दुलो मंडल का स्टैंड को लेकर विवाद चल रहा था. दुलो मंडल ने ही पंकज को बुलाया था. पंकज अपने दोस्त रंजन के साथ वहां पहुंचा था. कुछ ही देर में मोटर साइकिल सवार अपराधी पहुंचा और दोनों को गोलियों से भून दिया था. इस मामले में मृतक पंकज मंडल के भाई गोविंद कुमार के फर्दबयान पर बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मुकेश कुमार उर्फ दुलो मंडल, उसके भाई विक्की कुमार, चाचा नेपाली मंडल सहित 10 लोगों को नामजद किया गया. इसमें 4 की गिरफ्तारी अब तक हुई है. जबकि अब दुलो मंडल को गिरफ्तार किया गया है. कुल 5 गिरफ्तारी हुई. अब भी नामजद व अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त बनाये गये कई अप्राथमिकी अभियुक्त फरार चल रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन