दीक्षांत समारोह : आज से दोबारा शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Updated at : 04 Mar 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह : आज से दोबारा शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

सात मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय 22 मार्च को होने वाले अपने दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. इसके लिए बुधवार से पोर्टल खोला जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों को 7 मार्च तक आवेदन करने का समय दिया गया है. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय 5 मार्च बुधवार से दीक्षांत के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा आरंभ कर रहा है. इसमें वैसे विद्यार्थी, जो विश्वविद्यालय के निर्धारित सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं और अबतक दीक्षांत के लिए आवेदन नहीं कर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि इसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 व सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. वैसे विद्यार्थियों आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि एमयू ने पूर्व में 6 मार्च को निर्धारित दीक्षांत समारोह के लिए एक फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की थी. इसमें विद्यार्थियों को 25 फरवरी तक आवेदन करने का समय दिया गया था. इस दौरान कुल 555 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. वहीं अब राजभवन ने एमयू के दीक्षांत समारोह की तिथि को 22 मार्च निर्धारित कर दी है. इसे लेकर एमयू ने दोबारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है.

बोले नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय पांच मार्च बुधवार से दोबारा दीक्षांत के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. इसमें वैसे विद्यार्थी, जो विश्वविद्यालय के निर्धारित सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं और अबतक दीक्षांत के लिये आवेदन नहीं कर पाये हैं. वो सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि इसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. वे आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन