पुराना मुंगेर रेलवे स्टेशन की जमीन पर होगा महात्वाकांक्षी परियोजनाओं का निर्माण
Updated at : 14 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

पुराना मुंगेर रेलवे स्टेशन, भवन, गोदाम व परती जमीन को जिला के विकास से जोड़ दिया जायेगा. इस भू-भाग का उपयोग महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण के लिए किया जायेगा.
विज्ञापन
– डीएम ने मालदा डिविजन के मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, मांगा हस्तगत कराने संबंधित साक्ष्य व कागजात
मुंगेर. पुराना मुंगेर रेलवे स्टेशन, भवन, गोदाम व परती जमीन को जिला के विकास से जोड़ दिया जायेगा. इस भू-भाग का उपयोग महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण के लिए किया जायेगा. रेलवे से जमीन को लेने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. डीएम निखिल धनराज ने मालदा रेल मंडल के डीआरएम को पत्र भेज कर खास महाल गिर्द किला कैसरे हिंद भूमि रेलवे को हस्तगत कराने संबंधित साक्ष्य व कागजात उपलब्ध कराने को कहा है.डीएम ने डीआरएम से मांगा हस्तगत का साक्ष्य व दस्तावेज
डीएम ने डीआरएम को भेजे पत्र में कहा है कि जिला अंतर्गत रेलवे को खास महाल गिर्द किला कैसरे हिंद भूमि जिसका तौजी नंबर-1333, खाता नंबर 316, खेसरा नंबर -26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 40, 41, 42, 43, 75 एवं 84 में भूमि रेलवे द्वारा घेराबंदी कर अपने स्वामित्व में रखा गया है. प्रश्नगत खेसरे की भूमि पर वर्तमान में रेलवे का भवन, गोदाम, रेलवे प्लेटफॉर्म आदि का निर्माण किया हुआ है, जबकि कुछ भू-भाग परती के रूप में अवस्थित है. जिसका वर्तमान में उपयोग नहीं है. जबकि जिला अंतर्गत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण के लिए अत्यधिक भूमि की आवश्यकता है. इसलिए जिला अंतर्गत मौजा गिर्द किला खास महाल कैसरे हिंद भूमि का उक्त प्रश्नगत खेसरे की भूमि रेलवे को कैसे हस्तगत अथवा प्राप्त हुई है. इससे संबंधित साक्ष्य कागजात डीएम सह समाहर्ता को यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाये.जिला प्रशासन को जमीन मिला, तो विकास पकड़ेगी रफ्तार
बताया जाता है कि लालदरवाजा पुराना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के स्वामित्व में कई एकड़ जमीन है. पुराना रेलवे स्टेशन बंद होने से स्टेशन भवन, गोदाम सभी बेकार हो गया है, जबकि कुछ भाग की घेराबंदी कर रेलवे प्रशासन उसका उपयोग अन्य कामों में कर रही है. जबकि आधे जमीन पर अतिक्रमण है. अगर यह जमीन जिला प्रशासन को हस्तगत रेलवे करती है तो यहां पर कई परियोजनाओं का निर्माण शहर में ही हो सकता है. इसका उपयोग वेडिंग जोन निर्माण, पॉर्किंग जोन के लिए किया जा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




