ePaper

सिपाही ने नाना के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी छुट्टी तो हवलदार ने कर दी पिटाई

Updated at : 02 Mar 2020 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही ने नाना के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी छुट्टी तो हवलदार ने कर दी पिटाई

सिपाही ने मांगी छुट्टी तो हवलदार ने की पिटाई constable beats the soldier

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जेल में कार्यरत कक्षपाल सोनू कुमार ने नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जब छुट्टी मांगी तो हवलदार ने पिटाई कर दी. जिससे आहत कक्षपाल ने जेल अधीक्षक को आवेदन देकर हवलदार की शिकायत की. इस घटना के बाद जेल में दो गुट हो गया और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडलकारा में तैनात कक्षपाल सोनू कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि 2 मार्च को उसके नाना का निधन हो गया, उनके अंतिम संस्कार में जाने के लिए अवकाश मांगने को लेकर हवलदार अमरनाथ यादव के पास गया. लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं लिया और मेरे साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट किया.

सोनू ने अपने आवेदन में हवलदार पर आरोप लगाते हुये लिखा कि हवलदार ने अपने चहेते कर्मियों को अवैध राशि की उगाही के लिए छोड़ रखा है, जिनके द्वारा अवकाश दिया जाता है. सोनू ने आगे लिखा कि जब भी इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दिया जाता है तो उनके द्वारा मुझे डांट-फटकार किया जाता है. मुझे आशंका है कि मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है या मुझे साजिश रच कर फंसाया जा सकता है. वहीं, इस संदर्भ में जेल अधीक्षक जलज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है और ममाले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन