सफल प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर किया सम्मानित

Updated at : 08 Mar 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
सफल प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर किया सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को उन्नत बिहार विकसित बिहार थीम एवं बिहार दिवस-2025 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

उन्नत बिहार, विकसित बिहार व बिहार दिवस थीम पर प्रतियोगिता आयोजित

संग्रामपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को उन्नत बिहार विकसित बिहार थीम एवं बिहार दिवस-2025 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ अनीश रंजन ने की. जबकि संचालन प्रखंड साधन सेवी शिव शंकर शुक्ला ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सीओ निशिथ नंदन मौजूद थे. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर सभी विद्यालयों से प्राप्त सूची के अनुसार वर्ग 1 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12वीं कक्षा के समूह के लिए अलग-अलग गणित, ओलंपियाड, पेंटिंग व ट्वीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान आने वाले प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. बताया गया कि इस प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी आगामी 13 मार्च को जिलास्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होंगे. निर्णायक मंडली में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार, प्रभास कुमार व नवनीत कुमार शामिल थे. कार्यक्रम का समापन बीईओ कमलेश कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन