प्रखंड के 50 एकड़ भूमि में कंपनी करेगी औद्योगिक क्षेत्र विकसित, डीएम

Published by :ANAND KUMAR
Published at :23 Apr 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के 50 एकड़ भूमि में कंपनी करेगी औद्योगिक क्षेत्र विकसित, डीएम

प्रखंड के 50 एकड़ भूमि में कंपनी करेगी औद्योगिक क्षेत्र विकसित, डीएम

विज्ञापन

संग्रामपुर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. वे गुरुवार को संग्रामपुर के रामपुर नहर मोड़ स्थित वर्षों से अधूरा पड़े पर्यटक भवन एवं औद्योगिक पार्क का निरीक्षण कर रहे थे. डीएम ने पर्यटक भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र नीति बनाकर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही और आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. वे आदिवासी बाहुल्य गांव डंगरा क्षेत्र पहुंचे. जहां प्रस्तावित औद्योगिक पार्क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि पतघाघर के समीप लगभग 50 एकड़ भूमि औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिन्हित की गई है. इस स्थल पर भविष्य में आने वाली कंपनियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है. ताकि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा सके. डीएम ने पतघाघर स्थित अतिपिछड़ा बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया. यहां पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने पीएचईडी विभाग को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया. विद्यालय परिसर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए एक नई योजना स्वीकृत की गई है. संग्रामपुर में प्रस्तावित इंडो-डेनिस स्कूल की स्थापना के लिए उपयुक्त भवन एवं स्थल चयन को लेकर कई संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और कहा कि इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजना के लिए शीघ्र ही उपयुक्त स्थल का चयन कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अंत में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन