बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

विज्ञापन

टेटियाबंबर : प्रखंड क्षेत्र के कलई मार्ग में गुरुवार को बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. जिसमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जगतपुरा गांव निवासी गोविंद दास, सात वर्षीय निशा कुमारी तथा एक अन्य व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह का सामान खरीदने तारापुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग फेंका गये और गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर हरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन