जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रह व मोबाइल एप की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रह व मोबाइल एप की दी जानकारी

जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रह व मोबाइल एप की दी जानकारी

विज्ञापन

संग्रामपुर जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें बीआरसी से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिषिकाएं शामिल हुई. पहले दिन प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के प्रारंभिक चरण यानी मकान सूचीकरण से संबंधित जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने निर्देश दिया कि किसी भी मकान को सूचीकरण से वंचित न छोड़ा जाए, ताकि आंकड़े पूरी तरह सटीक और विश्वसनीय हो सकें. प्रशिक्षकों के रूप में नीलकंठ पंडित, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमीत कुमार एवं प्रिंस कुमार प्रिंस ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. प्रशिक्षण में परिवारों का वर्गीकरण, बेघर परिवारों की पहचान तथा जनसंख्या को आयु, लिंग एवं अन्य मानकों के आधार पर दर्ज करने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया. डिजिटल जनगणना में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि वे घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे. घरों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का भी सूक्ष्म विवरण जुटाया जाएगा. प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किए गए कर्मी अब क्षेत्र में अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. जिससे जनगणना कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन