संबद्ध कॉलेज की जांच को लेकर बनी कमेटी होगी पुर्नगठित

कॉलेज में नामांकन के अनुपात में स्वीकृत पदों और कार्यबल की स्थिति का आंकलन कर इसकी रिर्पोट तैयार करेगी
मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 17 संबद्ध कॉलेजों की जांच को लेकर 10 दिसंबर को एक चार सदस्यीय कमिटी बनायी थी. जिसे अब कुलपति प्रो संजय कुमार द्वारा पुर्नगठित किया जा रहा है. हलांकि अबतक इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है, लेकिन प्राप्त सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय में कार्य प्रभावित न हो, इसे लेकर कुलपति द्वारा कमिटी का संयोजक अब कुलसचिव की जगह सीसीडीसी को बनाया जा सकता है.बता दें कि एमयू द्वारा 10 दिसंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी की गयी थी. जिसके अनुसार विश्वविद्यालय ने अपने 17 संबद्ध कॉलेजों की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और स्वीकृत पदों पर कार्यरत शिक्षक व कर्मियों की जांच के लिये चार सदस्यीय कमिटी बनायी. जो एमयू के अंतर्गत आने वाले संबद्ध कॉलेजों में गतिविधियां, बुनियादी ढ़ांचे, प्रयोगशाला सुविधाएं, पुस्तकालय, लेखा रखरखाव की वर्तमान स्थिति के साथ कॉलेज में नामांकन के अनुपात में स्वीकृत पदों और कार्यबल की स्थिति का आंकलन कर इसकी रिर्पोट तैयार करेगी. इस कमिटी में संयोजक कुलसचिव प्रो घनश्याम राय को बनाया गया है. जबकि सदस्य के रूप में कॉलेज निरीक्षण डॉ कलाल बाखला, वित्त पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद तथा लेखा परीक्षक अमित कुमार को सदस्य बनाया है.
सीसीडीसी हो सकते हैं कमिटी के संयोजक
इधर कमिटी के संयोजक कुलसचिव को बनाये जाने और उनके निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में कई कार्य प्रभावित होने की संभावना को लेकर कुलपति द्वारा कमिटी को पुर्नगठित किया जा रहा है. जिसमें अब कुलसचिव प्रो घनश्याम राय की जगह विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रो दिवाकर कुमार को कमिटी का संयोजक बना सकता है. विश्वविद्यालय सूत्र के अनुसार कुलपति द्वारा कमिटी को पुर्नगठित करने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली है. इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जायेगी.
कहते हैं कुलपति
कुलपति प्रो संजय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में कार्य प्रभावित न हो, इसके लिये कमिटी को पुर्नगठित किया जा रहा है. जिसके लिये प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




