एमयू के 8 कॉलेज 2 मई को अपने कार्यों को लेकर शिक्षा विभाग के समक्ष देंगे प्रेजेंटेशन
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

8 कॉलेज अपने आधारभूत संरचना, कॉलेज में शिक्षक व कर्मियों के साथ विद्यार्थियों की संख्या, कॉलेज के वित्तीय कार्य को लेकर 2 मई को पटना में शिक्षा विभाग के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन देंगे.
विज्ञापन
प्रेजेंटेशन की तैयारियों को लेकर सभी 8 कॉलेजों के साथ कुलपति ने की समीक्षा बैठक
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 8 कॉलेज अपने आधारभूत संरचना, कॉलेज में शिक्षक व कर्मियों के साथ विद्यार्थियों की संख्या, कॉलेज के वित्तीय कार्य को लेकर 2 मई को पटना में शिक्षा विभाग के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन देंगे. जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार ने सभी संबंधित 8 कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की. जहां उन्होंने इसे लेकर कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.शिक्षा विभाग के सचिव ने एमयू को भेजा पत्र
शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने एमयू को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि सीबीसीएस लागू होने के बाद महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित किया जाना है. जिसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण, जिर्णोद्धार, स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था आदि जरूरी है. इन व्यवस्थाओं पर वर्तमान में कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चर्चा होना है. इस बैठक में महाविद्यालय के पास उपलब्ध भूमि के साथ आधारभूत संरचना के बारे में प्रेजेंटेशन दिया जाना है. जिसमें प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य द्वार तक परिसर, प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि की रिकॉर्डिंग वीडियो, महाविद्यालय के पास उपलब्ध भूमि, वर्ग कक्ष की संख्या, निर्मित भवनों की संख्या (कब निर्माण हुआ), जिर्णोद्धार की आवश्यकता तथा नवनिर्माण की आवश्यकता, सीबीसीएस के अनुरूप अतिरिक्त वर्ग की आवश्यकता, महाविद्यालय में 1 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध राशि की जानकारी के साथ प्रस्तुत करनी है.इन कॉलेजों को देना है प्रेजेंटेशन
2 मई को पटना में शिक्षा विभाग के समक्ष एमयू के 8 अंगीभूत कॉलेजों को अपना प्रेजेंटेशन देना है. जिसमें जमालपुर कॉलेज, जमालपुर, जेएमएस कॉलेज, मुंगेर, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर, आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर, केएसएस कॉलेज, लखीसराय, केडीएस कॉलेज, गोगरी, खगड़िया, केएमडी कॉलेज, परबत्ता, खगड़िया तथा केकेएम कॉलेज, जमुई शामिल है. जिसके प्रभारी प्राचार्य सहित अन्य बैठक में शामिल होंगे.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










