ठंड व शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, पछुआ हवा के बीच कंपकंपाते रहे लोग

Updated at : 17 Jan 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एक सप्ताह से पछुआ हवा के बीच कंपकंपाती ठंड ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. एक सप्ताह से पछुआ हवा के बीच कंपकंपाती ठंड ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं पिछले तीन दिनों से कोहरे और आसमान में छाये बादल के कारण अधिकतम तापमान भी लगभग 3 डिग्री तक गिर गया है. शुक्रवार को ठंड व शीतलहर से लोग परेशान रहे. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होगी.

शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज रूखा ही रहा. जहां पूरे दिन धूप नहीं निकली. वहीं 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया. शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, पिछले तीन दिनों से धूप नहीं उगने और शाम होते ही कोहरे के प्रकोप के कारण कनकनी बढ़ने से आमजन परेशान थे.

ठंड और शीतलहर से अब मिलेगी राहत

मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी. शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है. वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. हालांकि रविवार को मौसम थोड़ा रूखा रहेगा. इसके बाद अगले सप्ताह मौसम काफी सुहाना होगा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि रविवार को एक बार फिर मौसम बदल सकता है. जिससे अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. जिसके बाद सोमवार से मौसम सामान्य होगा.

अगले पांच दिनों का

तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

18.1.2025 21 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

19.1.2025 18 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस

20.1.2025 20 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

21.1.2025 23 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

22.1.2025 25 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन