26 नवंबर से होगी एलएलबी सेमेस्टर दो, चार व छह की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर छह की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर छह की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं तीनों सत्रों की परीक्षा के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार मंडल ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 की परीक्षा 26 नवंबर से ली जायेगी. जो 6 दिसंबर तक होगी. वहीं परीक्षा को लेकर आरडी एंड डीजे कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं वाइवा की परीक्षा 13 और 14 नवंबर को होगी. जिसमें 13 नवंबर को सेमेस्टर-4 का वाइवा होगा. जबकि 14 नवंबर को सेमेस्टर-6 का वाइव होगा. परीक्षा को लेकर डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेंद्र कुमार को केंद्राधीक्षक बनाया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि तीनों सत्रों की परीक्षा के लिये जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. जिसके लिये सूचना भी जारी कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




