गतिनिर्धारक गतिविधि में स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का दिया परिचय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय, वनवर्षा में पेंटिंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की ओर से पेंटिंग, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
हवेली खड़गपुर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय, वनवर्षा में पेंटिंग, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में गतिनिर्धारक गतिविधि के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक रहित भारत और एकता ही शक्ति विषयों पर कक्षा छठी से आठवीं के छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. प्रतिभागियों को संदेश देते हुए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रखंड के अन्य विद्यालयों में आयोजित करने से विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में बेहतर कदम है. गति निर्धारक कार्यक्रम के संयोजक केसी कुमार ने प्रतियोगिता के विषयों से अवगत कराया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को एक-एक कलम भी दिया गया. वहीं बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें नवोदय विद्यालय की व्यवस्था और दिनचर्या से भी परिचित कराया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीत शिक्षक राजीव कुमार, हिंदी शिक्षक एसके नीरज, मध्य विद्यालय वनवर्षा के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इससे पूर्व प्रतिभागियों को लेखन और चित्रांकन सामग्री यथा कलर बॉक्स, स्केच पेंसिल प्रदान किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










