ePaper

खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने मुंगेर के लाल चंदन को 37.50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

Updated at : 30 Aug 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने मुंगेर के लाल चंदन को 37.50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को खेल दिवस पर नालंदा के राजगीर खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को खेल दिवस पर नालंदा के राजगीर खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया. इसमें मुंगेर का लाल चंदन कुमार सिंह शामिल है. सीएम ने उसे ट्राॅफी के साथ 37.50 लाख का चेक प्रदान कर सम्मानित किया. जिले के संग्रामपुर प्रखंड के सुपौर जमुआ निवासी शारीरिक शिक्षक चंदन कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं. उन्होंने बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉउल्स में सिल्वर मेडल भारत के लिए जीता. 15वीं एशियन लॉन बाल्स चैंपियनशिप 2024, बैंकॉक में स्वर्ण पदक भातर के लिए जीता. लगातार कई अंतरराष्ट्रीय पदक उन्होंने भारत के लिए जीता. जब बिहार सरकार ने मेडल लाओ-नौकरी पाओ की योजना लायी तो चंदन कुमार सिंह को इस योजना का लाभ दिया गया. इसके बाद चंदन शारीरिक शिक्षक से सीधे प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पद पर पहुंच गये. वर्तमान में वे प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के पद पर तैनात है. उसे राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजगीर में मुख्यमंत्री ने 37.50 लाख का चेक देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन