इन्क्वास सर्टिफिकेशन : सेंट्रल टीम ने किया एचडब्ल्यूसी का असेसमेंट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
इन्क्वास सर्टिफिकेशन : सेंट्रल टीम ने किया एचडब्ल्यूसी का असेसमेंट

इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर मंगलवार को दो सदस्यीय सेंट्रल टीम ने सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हसनपुर का असेसमेंट किया

विज्ञापन

मुंगेर.

इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर मंगलवार को दो सदस्यीय सेंट्रल टीम ने सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हसनपुर का असेसमेंट किया. टीम में उत्तर प्रदेश से लखनऊ के अधिकारी डा. दीपक कुमार तथा झारखंड के रांची की अधिकारी जिरेन एस कंडूलना शामिल थीं. इस दौरान टीम के साथ सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा, डीपीएम मो. फैजान आलम, डीपीसी सुजीत कुमार, सदर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुशील कुमार झा शामिल थे. टीम ने सबसे पहले एचडब्ल्यूसी पर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, दवा की उपलब्धता एवं रख-रखाव सहित बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद टीम ने एचडब्ल्यूसी पर भव्या एप के संचालन, आभा कार्ड की स्थिति, दस्तावेजों व फाइलों के संधारण की जानकारी ली. हलांकि इस दौरान टीम को सफाई व व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कमियां मिली. जिसे लेकर कमियों में सुधार का निर्देश दिया. साथ ही सभी को निर्देशित किया कि इन्क्वास को लेकर चेकलिस्ट के अनुसार सभी सुविधाएं नियमित रूप से बनाये रखें, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके. इस दौरान टीम ने एचडब्ल्यूसी पर अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक भी की. मौके पर मैनेजर रवि कुमार, बीसीएम प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन