स्थायी लोक अदालत में प्रत्येक दिन होगा मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
स्थायी लोक अदालत में प्रत्येक दिन होगा मामलों का निष्पादन

मुकदमा से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. व्यवहार न्यायालय परिसर में दो साल के बाद बुधवार से फिर से स्थायी लोक अदालत शुरू हो गया है.

विज्ञापन

मुंगेर व्यवहार न्यायालय में दो साल के बाद फिर शुरू हुआ स्थायी लोक अदालत

मुंगेर. मुकदमा से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. व्यवहार न्यायालय परिसर में दो साल के बाद बुधवार से फिर से स्थायी लोक अदालत शुरू हो गया है. अध्यक्ष हसमुद्दीन अंसारी ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में समुदाय हित के सभी मामले जैसे परिवहन सेवाएं, डाक टेलीग्राफ, टेलिफोन सेवाएं किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा जनता को बिजली, प्रकाश या पानी के आपूर्ति सेवाएं, लोक वातावरण संरक्षण एवं सफाई तंत्र, अस्पताल सेवाएं, बीमा सेवाएं संबंधित मामलों की सुनवाई होगी. लोक अदालत में परस्पर वार्ता के आधार पर मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाता है. लोक अदालत द्वारा पारित एवार्ड को सिविल कोर्ट की डिग्री की तरह कानूनी मान्यता है. अगर कोई न्याय शुल्क दिया गया हो तो निस्तारण के उपरांत उसे वापस कर दिया जाता है. लोगों से अपील की है के वे अपने सुलहनीय वादों के निबटारा के लिए स्थायी लोक अदालत के समक्ष रखें. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हसमुद्दीन अंसारी, न्यायिक सदस्य पुष्पांजली कुमारी, सामाजिक सदस्य मृगांक रंजन की टीम सुलहनीय वादों को जल्द से जल्द निष्पादन का कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन