पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे कांवरिया

Updated:
विज्ञापन
पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे कांवरिया

पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे कांवरिया

विज्ञापन

मुंगेर . गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग के छाता चौक के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा कर पलट गयी. कार पर सवार देवघर से पूजा कर लौट रहे चालक सहित आठ कांवरिया बाल-बाल बच गये, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के महसोता गांव निवासी उमेश साह के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार समेत राहुल कुमार, सुभाष कुमार, रंजीत कुमार, राजकुमार, रामश्रेष्ठ, चंदन कुमार एवं संजीत कुमार देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चार लौट रहे थे. इसी दौरान छाता चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकरायी. हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा बिजली के दो पोल भी टूट गया. हालांकि वाहन में सवार सभी आठ कांवरिया सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही टेटियाबंबर थनाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी सदल-बल के साथ पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन