ePaper

24 लीटर देसी महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 21 May 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
24 लीटर देसी महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 24 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 24 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा गांव स्थित बहियार मे शराब की खरीद बिक्री की जा रहीं है. इसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर वहां से खैरा निवासी जवाहर यादव के पुत्र पप्पू यादव को गिरफ्तार किया. जिसके पास से थैले में रखा 24 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पप्पू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

——————–

धर्म और जाति नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य पर करें वोट

हवेली खड़गपुर. नबीनगर मुस्लिम टोला में जन सुराज पार्टी की बैठक हुई. जिसमें रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर चर्चा की गयी. इस दौरान चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया. अध्यक्षता मो. शाह वाली ने की. मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सुखदेव यादव एवं तारापुर विधानसभा प्रभारी शिवम कुमार थे. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें. 5 किलो अनाज के लालच में नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार के अधिकार के लिए मतदान करें. यही असली जन सुराज है. बिहार को बदलना है तो सोच भी बदलनी होगी. समय आ गया है कि बिहार की जनता बदलाव को अपनाए और सशक्त बिहार के निर्माण में भागीदार बने. मौके पर मो. सोनू, उमेश मंडल, अधिक मंडल, उपेंद्र तुरी, मो. फरीद, मो. कलाम आदि मौजूद थे.

———————————————-

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के मवि समदा बिंद टोला में बुधवार को विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश निराला के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुखदेव सिंह ने की. जहां सभी शिक्षकों ने ओमप्रकाश निराला के कार्य और विद्यालय के प्रति उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की. शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें विदाई दी. बताया गया कि ओमप्रकाश निराला 2005 से विद्यालय में सेवा दी. बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत इनका चयन उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर भलगुड़ी में सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक के रूप में हुआ. वर्षों तक सेवा देने के बाद दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण हो गया. मौके सौरभ कुमार, मनीष कुमार, मो. सफी आलम, इस्मत बानो, टोला सेवक सीता कुमारी, पिंकी कुमारी आदि मौजूद थी.

——————

आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

हवेली खड़गपुर. आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. जो अपराह्न 3:00 बजे नगर के आरएसके उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर नया पुल, आंबेडकर चौक, पश्चिम अजीमगंज, कंटिया बाजार, मारवाड़ी टोला, पुरानी चौक, थाना चौक, मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए वापस गौशाला मार्केट पहुंचेगा. भाजपा नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिको के सहयोग से आपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसका उद्देश्य हमारे सीमा के प्रहरी और जवानों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए सामूहिक आभार तथा उन्हें सम्मानित करना है. समाज के सभी वर्गों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को बनाए रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन