ePaper

ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे तो अजमेर-भागलपुर सुपरफास्ट साढ़े चार घंटे चली लेट

Updated at : 04 Jan 2026 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे तो अजमेर-भागलपुर सुपरफास्ट साढ़े चार घंटे चली लेट

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार की रात्रि और रविवार को कई ट्रेनों का लेट परिचालन हुआ

विज्ञापन

जमालपुर.

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार की रात्रि और रविवार को कई ट्रेनों का लेट परिचालन हुआ. बताया गया कि कोहरे और धुंध के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ. इस इस सिलसिले में दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे तो अजमेर-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:47 बजे है, परंतु यह ट्रेन मध्य रात्रि के बाद 12:33 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 13235 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस रात्रि 21:46 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 18:18 बजे है. 73426 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन रात्रि 2:15 बजे जमालपुर आई. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय रात्रि 23:45 बजे था. 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस सुबह 7:45 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:50 बजे था. इसके अतिरिक्त 13024 डाउन अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस भी लगभग 4:30 घंटे लेट चलकर संध्या लगभग 18:00 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 13:20 बजे था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन