तीन लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
तीन लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण

सहयोगियों के आत्मसमर्पण व पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण लिया फैसला

विज्ञापन

एक एके-47, एक एके-56 व दो इंसास समेत 505 राउंड कारतूस भी पुलिस को सौंपा

मुंगेर. तीन लाख के इनामी नक्सली स्पेशल एरिया कमांडर (एसएसी) सुरेश कोड़ा ने बुधवार को मुंगेर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एके-47, एके-56, इंसास समेत 505 राउंड कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. उसने मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार, एसटीएफ डीआइजी संजय कुमार सिंह व डीएम निखिल धनराज के सामने हथियार डाले. सुरेश कोड़ा पर मुंगेर, जमुई, लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, लेवी वसूली के 60 से अधिक मामले दर्ज हैं.

बताया जाता है कि जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव निवासी सुरेश कोड़ा नक्सली स्पेशल एरिया कमेटी का कामंडर था, जो 2008 में नक्सली संगठन से जुड़ा और लगातार नक्सली वारदातों को अंजाम देते रहा. पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. इसके कारण सरकार लगातार उस पर इनाम की राशि को बढ़ती चली गयी. वर्तमान में उस पर सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. कुछ वर्षों से सीआरपीएफ, मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई व मुठभेड़ के दौरान उसके कई सहयोगी ढेर हो गये थे. पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण पूर्व में कई नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. सहयोगियों के आत्मसमर्पण व पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण सुरेश कोड़ा ने भी आत्मसमर्पण का फैसला किया और पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क में आकर समाज की मुख्यधारा में आने का अनुरोध किया. बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष एक एके 47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक एके- 56 राइफल और 505 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण कर दिया और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन