इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष व महिला वर्ग में डीजे कॉलेज विजेता

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कुलपति बोले- शतरंज खेल मेंटल हेल्थ के लिए के लिए अधिक उपयोगी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कैलेंडर 2025-2026 के अनुसार बुधवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज में इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन बॉयज कॉमन रूम में किया गया. इसके पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में आयोजक कॉलेज की टीम विजयी रही. टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा एवं कुलसचिव मौजूद थे. कुलपति ने कहा कि शतरंज खेल मेंटल हेल्थ के लिए के लिए अधिक उपयोगी है. यह खेल छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता को मजबूत करता है. डीएसडब्ल्यू ने कहा छात्र-छात्राओं को टूर्नामेंट में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है. आगामी सत्र से प्रत्येक कॉलेज का टूर्नामेंट में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा, ताकि खेलकूद के प्रतिस्पर्धा का संवर्धन किया जा सके. क्रीड़ा सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर जेएमएस कॉलेज के डॉ कंचन सिंह और सिलेक्टर जमालपुर कॉलेज जमालपुर के डॉ चंदन कुमार थे. रेफरी के रूप में गुलशन कुमार, अभिषेक राज, शाहिद हुसैन और आयुष कुमार थे. उन्होंने बताया कि शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आरडी एंड डीजे कॉलेज विजेता और कोशी कॉलेज खगड़िया की टीम उपविजेता रही. महिला वर्ग में आरडी एंड डीजे कॉलेज विजेता और बीआरएम कॉलेज की टीम उपविजेता बनी. सभी विजेता एवं एवं उपविजेताओं को अतिथियों ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन