स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी होंगे जिम्मेदार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा पत्र

विज्ञापन

मुंगेर. बीते दिनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जनमडिग्री में दवाओं की बर्बादी और उसके रखरखाव में बरती गयी अनियमितता की शिकायत को लेकर सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि किसी भी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर अब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे. सिविल सर्जन ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर से जिले में सभी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सिविल सर्जन जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे. उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर यदि दवा की बर्बादी, उसके रखरखाव, मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए समय-समय पर उसका निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे. इससे संबंधित यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो इसके लिए संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे. उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों का अनुश्रवण करेंगे और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन