Munger news : केसीसी शिविर में लाभुकों को ऋण का मिला चेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 11:48 PM
किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने के लिए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया
तारापुर. किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने के लिए गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के ऋण की स्वीकृति प्रदान करते हुए ऋण की राशि उपलब्ध कराया गया. मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार ने लाभुकों को ऋण का चेक प्रदान किया. कैंप में कैनरा बैंक द्वारा पीएमएफएमई के तहत तारापुर की प्रियंका कुमारी को पांच लाख, संग्रामपुर के हेमंत कुमार को टीएल एमएसएमई के तहत 3.93 लाख, तारापुर के अमर कुमार को 3.5 लाख का ऋण दिया गया. जबकि एचडीएफसी बैक द्वारा पीएमजीपी के तहत असरगंज की सुनीता देवी एवं चंदा देवी को नामित किया गया. पीएमएफआइ के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने लौना गांव निवासी देवदत्त कुमार को 4.5 लाख, यूको बैंक ने तारापुर के आकाश कुमार को 95 हजार, डोली जायसवाल को 5.3 लाख एवं पीएमएमवाई के तहत छोटू बिजली मिस्त्री को 1.95 लाख के ऋण की स्वीकृति दी गई. जबकि जीविका एसएचजी के तहत एचआरएलएम के माध्यम से 24 लाख का ऋण दिया गया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केसीसी के माध्यम से तारापुर के नरेश पासवान को 60 हजार, मनोज कुमार सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह, रविश कुमार एवं रामप्रवेश यादव को 50-50 हजार, संजीव कुमार को पीएमईजीपी के तहत 48 हजार रुपये का ऋण दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










