हीट वेव पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर, वातानुकूलित 12 बेडों के सहारे मरीजों का इलाज

हीट वेव पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर, वातानुकूलित 12 बेडों के सहारे मरीजों का इलाज
चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों को अलर्ट मोड में रहने का दिया गया निर्देश हवेली खड़गपुर इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हीट वेव की संभावना अधिक हो गई है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. हीट वेव के शिकार मरीजों के समुचित इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में 12 बेड की व्यवस्था की गई है. जिसमें ऐसी सहित अन्य सुविधा का ख्याल रखा गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संभावना को देखते हुए इमरजेंसी के ऊपरी तले को रिजर्व रखा गया है. ताकि यहां हीट वेव के मरीजों को भर्ती किया जा सके. इसके साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है. जबकि सामान्य वार्डों में भी जरूरत के अनुसार गर्मी से निबटने के लिए कूलर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इस मौसम में लू लगना आम हो जाती है. इससे निबटने के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है. इस मौसम में शिशु और छोटे उम्र के बच्चों व बुजुर्गों का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है. लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जानकारियां दी जा रही है. खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पसीना कम निकलता और वे जल्दी गर्म वातावरण के अभ्यस्त नहीं हो पाते, इसलिए लंबे समय तक धूप में रहने से बीमार पड़ जाते हैं. उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में एक भी मरीज दस्य या डायरिया के नहीं आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




