ePaper

खड़िया पिपरा रेलवे पावर कंट्रोल रूम से चोरी हुई बैट्री अद्रास से बरामद

Updated at : 28 Apr 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
खड़िया पिपरा रेलवे पावर कंट्रोल रूम से चोरी हुई बैट्री अद्रास से बरामद

जमालपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर अवस्थित खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप पावर सप्लाई बैट्री रूम से तीन दिन पूर्व चोरों ने 55 बैट्रियों की चोरी कर ली थी.

विज्ञापन

असरगंज पुलिस ने चोरी हुई 55 बैट्रियों में से 52 बैट्री को किया बरामद

असरगंज. जमालपुर-सुल्तानगंज रेलखंड पर अवस्थित खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप पावर सप्लाई बैट्री रूम से तीन दिन पूर्व चोरों ने 55 बैट्रियों की चोरी कर ली थी. चोरी की गई बैट्रियों को असरगंज थाना पुलिस ने अद्रास गांव के समीप पुल के नीचे से सोमवार को बरामद किया. असरगंज पुलिस एवं रेल पुलिस ने वीडियो फुटेज को भी खंगाला. लेकिन चोर की शिनाख्त नहीं हो पाई. इस संबंध में सुल्तानगंज के आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को खड़िया पिपरा हॉल्ट पावर सबस्टेशन से चोरों द्वारा 55 बैट्रियों की चोरी कर ली गयी थी, जिसकी कीमत लगभग एक लाख है. चोरी की गयी बैट्री के संबंध में सोमवार को मकवा पंचायत के सरपंच उदयानंद उदय द्वारा असरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय को सूचना दी गयी कि गांव के बाहर अद्रास पुल के नीचे बड़ी मात्रा में बैट्री फेंकी हुई है. सूचना पाते ही आरपीएफ एवं असरगंज पुलिस अद्रास गांव स्थित पुल के समीप पहुंची और चोरी हुई 55 बैट्रियों में से 52 बैट्रियों को बरामद किया. वहीं चोरों का पता लगाने के रेल पुलिस अनुसंधान कर रही है. मौके पर असरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. हसीब, सुल्तानगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर, एसआइ पीयूष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन