विवेक की घातक गेंदबाजी से बरियारपुर ने बागेश्वरी को 70 रनों से हराया

Updated at : 05 Mar 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
विवेक की घातक गेंदबाजी से बरियारपुर ने बागेश्वरी को 70 रनों से हराया

लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर की ओर से पहाड़पुर मैदान पर खेले जा रहे जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर की ओर से पहाड़पुर मैदान पर खेले जा रहे जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में कल्याण टोला बरियारपुर ने बागेश्वरी को 70 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरियारपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य बागेश्वरी के समक्ष रखा. जिसमें सौरभ ने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 41 रन एवं अमृत ने 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 36 रन बनाए. जबकि बागेश्वरी टीम के गेंदबाज शशि ने 4 विकेट झटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागेश्वरी की टीम 9.1 ओवर में 92 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. जिसमें सत्येंद्र ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 31 रन और शशि ने 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 22 रन बनाये. बरियारपुर की ओर से गेंदबाजी में विवेक ने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके. इस प्रकार बरियारपुर की टीम 70 रनों से विजयी हुई और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी. बेहतरीन प्रदर्शन के किए बरियारपुर के खिलाड़ी विवेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मृत्युंजय सिंह ने प्रदान किया. मैच के अंपायर नवीनचंद्र और दीपक थे. जबकि आंखों देखा हाल सोनू और धर्मेंद्र सुना रहे थे. स्कोरिंग काजल और समरजीत कर रहे थे. मौके पर पीयूष सिंह तोमर, आकाश राजपूत, बंटू सिंह, प्रियांशु समेत खेलप्रेमी दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन