ePaper

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बैंक कर्मी 14 लाख गबन कर हुआ फरार

Updated at : 10 Sep 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल के कर्मी मोनू कुमार इंश्योरेंस सेक्टर का 14 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल के कर्मी मोनू कुमार इंश्योरेंस सेक्टर का 14 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया. वह मोतिहारी जिले के मधुवन गांव का रहने वाला है. इसे लेकर बैंक के एक कर्मी सतीश कुमार ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत किया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है. आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बैंक मुंगेर शाखा के कर्मचारी हाजीपुर वैशाली निवासी सतीश कुमार ने कोतवाली थाना में दिये आवेदन में कहा है कि मोनू कुमार आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल बैंक का कर्मचारी था. जो इंश्योरेंस का पैसा बैंक के खाते में उपभोक्ताओं से जमा नहीं करवा कर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था. कुछ माह पूर्व उसने बैंक की नौकरी छोड़ दिया. उसके जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बैंक आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसका इंश्योरेंस का पैसा जमा नहीं हुआ है. जब बैंक द्वारा छानबीन किया गया तो पाया गया कि उपभोक्ताओं के इंश्योरेंस का लगभग 14 लाख रुपये अपने खाता में ट्रांसफर कर मोनू कुमार बैंक की नौकरी छोड़ कर फरार हो गया है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि सतीश कुमार के आवेदन पर बैकिंग फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन