ePaper

ठंड बढ़ने के साथ घूप की लुकाछिपी भी आरंभ, अगले पांच दिनों में गिरेगा तापमान

Updated at : 24 Nov 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ घूप की लुकाछिपी भी आरंभ, अगले पांच दिनों में गिरेगा तापमान

कारण शहर की सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी.

विज्ञापन

मुंगेर

ठंड बढ़ने के साथ अब घूप की लुकाछिपी भी आरंभ हो गयी है. जिससे अब रात के अलावे दिन में भी तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. इधर मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक मुंगेर के तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी. जिससे ठंड बढ़ेगी.

सोमवार को वैसे तो दिन पूरी तरह सामान्य रहा, लेकिन सुबह से ही ठंड बढ़ी रही. जिसके कारण घूप तो निकली, लेकिन दोपहर तक घूप भी लगभग समाप्त हो गयी. इस बीच दिन में सोमवार को मौसम का तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास दिन में भी होता रहा. जिसके कारण शहर की सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी. जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने लगे. सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा. जो रविवार की अपेक्षा 2 डिग्री कम रहा. इधर मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक तापमान और गिरेगा. जिससे ठंड बढ़ेगी. जबकि इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. जिससे ठंड का एहसास दिन में भी होगा.

अगले पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

25.11.2025 25 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

26.11.2025 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

27.11.2025 24 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

28.11.2025 23 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

29.11.2025 24 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन