दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियारबंद युवकों ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Updated at : 12 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियारबंद युवकों ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दोनों लगातार किसी को गाली-गलौज भी कर रहा है. किसी घर को टारगेट कर फायर कर रहा है.

विज्ञापन

एक घर के गेट में लगी गोली, फंसा हुआ है पिलेट

मुंगेर

इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दो युवक गाली-गलौज करते और फायरिंग करते दिख रहा है. वीडियो मुंगेर पुलिस के हाथ लगी और पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि यह वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत की है. हालांकि इसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करती है कि फायरिंग कब, कहां और किस परिस्थिति में की गयी. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.

बताया जाता है कि असमाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी करने का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर दो युवक दिखाई दे रहा हैं. जिसके हाथ में पिस्तौल और फायरिंग कर रहा है. दोनों लगातार किसी को गाली-गलौज भी कर रहा है. किसी घर को टारगेट कर फायर कर रहा है. एक व्यक्ति के घर के गेट में भी गोली लगी है. लोहे के गेट में पिलेट फंसा हुआ दिख रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है. जिसके आधार पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है. पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन