ईस्ट कॉलोनी से जमालपुर स्टेशन का होगा सीधा संपर्क, 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ

Updated at : 12 Mar 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
ईस्ट कॉलोनी से जमालपुर स्टेशन का होगा सीधा संपर्क, 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ

स्थान पर पहले रेलवे का छोटी पुल या बर्फ घर पुल था. उस छोटी पुल को तोड़कर हटा दिया गया है,

विज्ञापन

जमालपुर

——————————-

जल्द ही ईस्ट कॉलोनी से जमालपुर रेलवे स्टेशन सीधे जुड़ जाएगा. क्योंकि यहां 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. रेलवे के गति शक्ति यूनिट द्वारा नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर कार्य आरंभ कर दिया गया है. नया फुट ओवर ब्रिज नए कमर्शियल बिल्डिंग के पूर्व तरफ से तैयार किया जा रहा है. इसी सिलसिले में प्लेटफार्म संख्या एक पर 12 मीटर चौड़े चिन्हित जमीन को घर दिया गया है.

पुराने फोटो पर ब्रिज की हटाई जाएगी सीढ़ियां

अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि जिस स्थान पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. जिसे लेकर प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो और तीन में पूर्व से बने लोहे के फुट ओवर ब्रिज कि सीढ़ियों को हटा दिया जाएगा. जबकि रेल यात्रियों को आने जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान की गई है. दोनों तरफ की सीढ़ियों को घेर दिया गया है.

पुराने छोटी पुल से मिलेगा नया फुट ओवर ब्रिज

गति शक्ति के एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है. उस स्थान पर पहले रेलवे का छोटी पुल या बर्फ घर पुल था. उस छोटी पुल को तोड़कर हटा दिया गया है, परंतु तीन नंबर प्लेटफार्म के बाद उस छोटी पुल का अस्तित्व अभी बचा है. जानकारी में बताया गया कि 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा तो छोटी पुल के बचे हुए हिस्से से उससे मिला दिया जाएगा. जिसके कारण बर्फ घर के निकट से ईस्ट कॉलोनी से सीधा संपर्क हो जाएगा. इस कनेक्टिविटी से ईस्ट कॉलोनी से प्रतिदिन रेलवे स्टेशन अपने वाले हजारों रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज के ऊपर छोटे-छोटे स्टॉल बनाए जाएंगे. जो रेलवे द्वारा छोटे दुकानदारों को अलॉट किया जाएगा. स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन