शिविर में पेंशन से वंचित लाभुक करें आवेदन, ई-लाभार्थी पोर्टल पर डाटा होगा अपलोड

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 20 Mar 2025 6:46 PM

विज्ञापन

कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें

विज्ञापन

तारापुर समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा जारी आदेश के आलोक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मुंगेर द्वारा आगामी 28 मार्च तक विशेष शिविर लगाया जायेगा. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई और इन योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित करने की बात कही गई. प्रखंड क्षेत्र के योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने, खाता बंद होने के कारण पेंशन का भुगतान नहीं होने, नाम में भिन्नता, मोबाइल संख्या प्राप्त कर ई-लाभार्थी पोर्टल पर अपडेट करने एवं मृत्यु अनुदान योजना अन्तर्गत पात्रता रखने वाले लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाया गया. बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शत-प्रतिशत लाभुकों को लाभ मिले, इसे लेकर कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और शिविर में आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करें. ताकि योजना के लाभ से वंचित लाभुकों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना, मृत्यु अनुदान के तहत राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अन्त्येष्टि अनुदान जैसे योजनाओं से सभी पात्र लाभुकों को आच्छादित किया जाना है. साथ लाभुकों के शिकायतों का भी निवारण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन