3. स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर 10 जून तक करें आवेदन
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 25 May 2025 6:34 PM
3. स्नातक सेमेस्टर-1 सत्र 2025-29 में नामांकन को लेकर 10 जून तक करें आवेदन
प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र 2025-29 सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल को शाम से ही आरंभ कर दी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को 10 जून तक आवेदन का समय दिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन को लेकर पोर्टल खोला गया है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जिसमें विद्यार्थियों को मैट्रिक और इंटर का दस्तावेज आवेदन के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










