मुंगेर विश्वविद्यालय : छह तक दीक्षांत समारोह को लेकर लिए जायेंगे आवेदन
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 28 May 2026 7:49 PM
तीन जुलाई को होने वाले अपने तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी प्रारंभ
-तीन जुलाई को होने वाले अपने तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी प्रारंभ मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में 3 जुलाई को होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को 6 जून तक का समय दिया गया है. इधर विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है. एमयू की सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के निर्धारित सत्रों से उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर आवेदन करेंगे. आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपने सत्र के साथ सभी आवश्यक सूचनाएं भरनी होगी. इसके लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा 26 मई से 6 जून तक का समय दिया गया है. एमयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन करने का शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया है. जिसमें विद्यार्थी आवेदन करने के बाद 2500 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए स्नातक के सत्र 2022-25, पीजी के सत्र 2023-25, सत्र 2024-26, बीएड के सत्र 2023-25, बीसीए एवं बीबीए के सत्र 2022-25, बायोटेक के सत्र 2021-24, बी-फॉर्मा के सत्र 2020-24 तथा एलएलबी के सत्र 2020-25 के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










