दीक्षांत समारोह को लेकर आवेदन की तिथि 20 फरवरी तक विस्तारित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2025 6:17 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय में छह मार्च को दूसरे दीक्षांत समारोह का होगा आयोजन

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने छह मार्च को प्रस्तावित अपने दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की तिथि को 20 फरवरी तक के लिए विस्तारित कर दिया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है. डीएसडब्लूय प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा एक से 12 फरवरी तक दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित की गयी थी. जिसे अब 20 फरवरी तक विस्तारित कर दिया गया है. इसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. उनसे 12 फरवरी तक आवेदन मांगा गया था. वहीं अबतक कुल 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन